अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के हलब के उपनगरीय क्षेत्र में हथियार बंद आतंकवादियों नें आम जनता का नरसंहार किया है। प्रेस टी. वी. की रिपोर्ट के अनुसार हलब शहर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित ख़ानुल अस्ल के इलाक़े में बंदूक़धारी आतंकवादियों नें 50 से ज़्यादा आम लोगों की हत्या कर दी।इस रिपोर्ट के अनुसार ख़िलाफ़ते इस्लामी के समर्थकों से नामित बंदूक़धारी आतंकवादियों नें ख़ानुल अस्ल क्षेत्र पर दोबारा हमला कर के इस क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया है और इस दौरान बंदूक़धारी आतंकवादियों नें बहुत ही बेदर्दी को साथ आम जनता पर फ़ायरिंग कर के उनकी हत्या कर दी। सीरिया की सरकार के अनुसार ख़ानुल अस्ल वह क्षेत्र है जहाँ आतंकवादियों नें रासायनिक हथियारों का भी प्रयोग किया है।दूसरी तरफ़ आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में इस देश की फ़ौज की कार्यवाहियां जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की फ़ौज नें देश के दक्षिण में स्थित रैफ़ प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया।
26 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 445714
सीरिया के हलब के उपनगरीय क्षेत्र में हथियार बंद आतंकवादियों नें आम जनता का नरसंहार किया है